Take a fresh look at your lifestyle.

जल महोत्सव में जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

0 44

जल महोत्सव में जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

पीयू के बगल देवकली राज सरोवर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

अभिताश गुप्ता नगर संवाददाता जौनपुर उत्तर शक्ति 

जौनपुर(उत्तरशक्ति)जल महोत्सव कार्यक्रम में लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया । उन्हें जल जंगल प्रकृति पर्यावरण गौ वश संरक्षण एवं शून्य बजट विष मुक्त प्राकृतिक खेती के बारे में बताया गया। और सरोवर की साफ सफाई की गई।

बता दें कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बीडी शर्मा ने जल महोत्सव कार्यक्रम आयोजन देवकाली के राज सरोवर भटानी पर किया गया। जिसमें लोगों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि जय गुरुदेव मिशन के पुरोधा व किसान राज महात्तम सिंह ने लोगों को जल जंगल जमीन प्रकृति पर्यावरण गौ वश संरक्षण विष मुक्त प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।

अध्यक्षता लोक कल्याण पीठ के मुख्य न्यासी आचार्य विक्रमदेव शर्मा ने किया। उन्होंने शून्य बजट पर बिषमुक्त प्राकृतिक खेती करने तथा स्वास्थ्य के संवर्धन पर प्रचार प्रसार पर जोर दिया। महोत्सव पर विस्तार से बताया। व्याख्यान लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजेंद्र पाल सिंह ने जल संरक्षण को लेकर संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि आदित्य बिरला ग्रुप के मैनेजर राजेश पांडे ने अपने विचार व्यक्त किए। फार्मेसी संस्थान के प्रवक्ता डॉ विनय वर्मा ने कार्यक्रम संचालित किया।इस अवसर पर आशीष गुप्ता, रामसागर यादव ,अभिषेक दुबे ,प्रभात तिवारी, उत्कर्ष मिश्रा, रविंद्र प्रजापति ,आनंद सिंह रमन चौरसिया मौजूद रहे।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow