Take a fresh look at your lifestyle.

वाराणसी में चाइनीज मांझा बना काल, गर्दन कटने से 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

0 84

 

वाराणसी में चाइनीज मांझा बना काल, गर्दन कटने से 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

वाराणसी (उत्तरशक्ति)। वाराणसी में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का कहर एक बार फिर देखने को मिला। कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 55 वर्षीय सुनील कुमार गुजराती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आशापुर निवासी सुनील कुमार गुजराती कज्जाकपुरा फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया, जिससे उनकी गर्दन कट गई और वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शी विकास कुमार सोनकर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कज्जाकपुरा फ्लाईओवर से घर जा रहे थे। पुल के ऊपर पहुंचने पर उन्होंने सुनील कुमार को सड़क पर खून से लथपथ और तड़पते हुए देखा। उनके गले से खून निकल रहा था। यह देखकर उन्होंने तत्काल बाइक सवारों को रोका और उनकी मदद से घायल सुनील कुमार को कबीरचौरा अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर चाइनीज मांझे से होने वाले जानलेवा हादसों और इसकी रोकथाम को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow