
शाहगंज,श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने आयोजित किया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों लोगों को मिला उपचार का लाभ
शाहगंज,श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने आयोजित किया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों लोगों को मिला उपचार का लाभ
शाहगंज,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती के अवसर पर रविवार को विधानसभा क्षेत्र शाहगंज के पखनपुर मोड़ पर पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के हजारों गरीबों, जरूरतमंदों एवं आम नागरिकों ने पहुँचकर विभिन्न रोगों की निःशुल्क जाँच, चिकित्सकीय परामर्श, उपचार एवं दवाओं का लाभ प्राप्त किया।
इस शिविर में डॉ. सिद्धार्थ यादव (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. शाहनवाज़ (जनरल सर्जरी एवं यूरोलॉजी), डॉ. आरती यादव (जनरल मेडिसिन), डॉ. अश्विनी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. अनिल सोनकर (जनरल सर्जरी), डॉ. रवि यादव (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. नैय्यर (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. नशरा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. रवि यादव (हृदय, श्वास, शुगर एवं पेट रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. तैय्यब (दंत रोग विशेषज्ञ) सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जाँच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं केक काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में अपनी सेवाएँ देने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी का संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, नौजवानों और वंचितों के अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई को समर्पित रहा है। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी सुविधाएँ पहुँचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर श्री संजय यादव (एडवोकेट, वरिष्ठ नेता, समाजवादी पार्टी, शाहगंज), श्री शिवेन्द्र यादव (युवा सपा नेता), श्री मिथिलेश यादव (अध्यक्ष, विधानसभा समाजवादी पार्टी, शाहगंज), श्री अरशद अंसारी (नगर अध्यक्ष, शाहगंज), श्री वीरेन्द्र सिंह बंटी (चेयरमैन प्रतिनिधि, नगर पालिका परिषद, शाहगंज), श्री उरूज अहमद सपा नेता, श्री देवमणि यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, खुटहन), श्री प्रमोद यादव (ब्लॉक महामंत्री, शाहगंज), श्री विक्रम बिन्द (जिला उपाध्यक्ष, जौनपुर), श्री सूफियान अहमद (ब्लॉक अध्यक्ष, शाहगंज), श्री सुशील यादव (जोन प्रभारी), श्री सुरेन्द्र यादव (सदस्य, जिला पंचायत, शाहगंज), श्री राम आसरे यादव (जिला सचिव, जौनपुर), श्री भूपेन्द्र यादव (ब्लॉक महामंत्री, सुईथाकला), श्री सुरेश वर्मा (सेक्टर प्रभारी), श्री राम सकल (प्रधान, दीपापुर), श्री मनबोध यादव, श्री सुरेन्द्र यादव, श्री त्रिभुवन यादव (पूर्व सदस्य, जिला पंचायत, सुईथाकला), श्री राजपत यादव (विधानसभा उपाध्यक्ष), श्री सचिन यादव (जिला सचिव, लोहिया वाहिनी), श्री अरुण कुमार तिवारी, श्री राजकेशर यादव (सेक्टर प्रभारी), श्री सुनील गोस्वामी (सेक्टर प्रभारी), श्री निजाम खान (सेक्टर इंचार्ज), श्री अबरार अहमद, श्री जीशान खान, श्री दिवाकर चौहान (सेक्टर सहप्रभारी), श्री सुशील राजभर (सेक्टर इंचार्ज), श्री अंकित पाल (सेक्टर इंचार्ज), श्री राजेश चौहान (सेक्टर सहप्रभारी), श्री साहबलाल गुप्ता, श्री अकरम असलम, श्री रविशंकर यादव ‘मुन्ना’, श्री रामप्रसाद मोदनवाल (सभासद एवं सेक्टर प्रभारी), श्री पंकज अग्रहरि, श्री आशाराम यादव (सेक्टर प्रभारी), श्री राधेश्याम बिन्द (सेक्टर सहप्रभारी), श्री अवनीश यादव, श्री मुस्लिम अंसारी (विधानसभा महासचिव), श्री उमाशंकर पाल (विधानसभा उपाध्यक्ष), श्री वीरेन्द्र मौर्य (विधानसभा सचिव), श्री रमाकान्त यादव (सेक्टर प्रभारी), श्री रामजी यादव, श्री राजमहातिम यादव (सेक्टर इंचार्ज), श्री संतोष यादव (सेक्टर प्रभारी), श्री पंकज यादव, श्री राकेश वर्मा, एवं डॉ. राजमन यादव (पूर्व प्रधान, बनुवाई) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










