Take a fresh look at your lifestyle.

मानीकलां:असगांव बस्ती का रास्ता बना तालाब स्कूल-अस्पताल जाने वालों को दिक्कत

0 55

 

 

मानीकलां:असगांव बस्ती का रास्ता बना तालाब स्कूल-अस्पताल जाने वालों को दिक्कत

आफताब आलम 

मानीकलां,जौनपुर (उत्तरशक्ति)। शाहगंज के मानीकलां गांव में असगांव बस्ती के मुख्य रास्ते पर महीनों से पानी भरा है। यह रास्ता गुरैनी-मार्टिनगंज मुख्य मार्ग से जुड़ा है।जलभराव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। यह रास्ता बस्ती के साथ ही पास के अस्पताल और स्कूल को भी जोड़ता है। सड़क पर जमा गंदा पानी मच्छरों को बढ़ा रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकालने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है।

ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि इस समस्या का समाधान कब होगा और जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे। ग्राम प्रधान का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब ग्राम विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि ग्रामीणों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा मामला है। जलभराव से स्कूली बच्चों की सुरक्षा, मरीजों की आवाजाही और आम नागरिकों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और सबसे अहम, इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक होगा संबंधित अधिकारियों को चाहिए कि वे तत्काल मौके का निरीक्षण करें, जलभराव से राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं और स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।केवल आश्वासन से समस्या हल नहीं होगी। इसके लिए जमीन पर काम करना होगा। मानीकलां की जनता का सवाल साफ है-आखिर कब तक लोग अपने ही गांव में सड़क के बजाय तालाब पार करके आने-जाने को मजबूर रहेंगे। अब देखना यह है कि पंचायत विभाग और संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को इस बदहाल स्थिति से कब निजात मिलती है।

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow