Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत पांच गिरफ्तार

0 62

 

 

 

जौनपुर में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत पांच गिरफ्तार

7.58 लाख रुपये नकद, प्रतिबंधित पिस्टल, राइफल और 200 कारतूस बरामद

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। सुजानगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो 12 बोर बंदूक, 200 जिंदा कारतूस, एक 22 बोर राइफल, एक प्रतिबंधित 9 एमएम पिस्टल, एक .45 बोर ग्लॉक पिस्टल, विभिन्न बोर के कारतूस, 7 लाख 58 हजार रुपये नकद और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को सुजानगंज थाना क्षेत्र के कुरांवां नहर पुलिया के पास अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में शुभम सिंह उर्फ शिवा सिंह निवासी जुड़ापुर थाना सरपतहां, संतोष कुमार निवासी छीतमपट्टी थाना सरपतहां तथा मध्य प्रदेश के शहडोल निवासी सौरभ सिंह, अनीश सिंह और दिग्विजय सिंह शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह का सरगना शुभम सिंह उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में अवैध हथियारों की तस्करी करता था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में अवैध असलहा एवं कारतूस तस्करी के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वर्ष 2022 में बिहार के पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में सोन नदी के इलाके में हुए बालू खनन से जुड़े गैंगवार में भी हथियारों की आपूर्ति किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जांच में कानपुर के हैरिस गन हाउस से भी कुछ हथियारों की आपूर्ति का लिंक सामने आने की बात पुलिस ने कही है। गन हाउस के प्रोपराइटर अब्दुल्ला खान सहित अन्य राज्यों के कुछ आरोपी वांछित बताए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयासरत हैं।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर अजय कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow