
जौनपुर: बक्सा पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित चायनीज मांझा की बिक्री करने वाले को किया गया गिरफ्तार l
जौनपुर: बक्सा पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित चायनीज मांझा की बिक्री करने वाले को किया गया गिरफ्तार l
कब्जे से प्रतिबन्धित 450 ग्राम (28 बंडल रील) चायनीज मांझा बरामद
जौनपुर ( उत्तरशक्ति ) l थाना बक्सा पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित चायनीज मांझा की बिक्री करने वाले को किया गया गिरफ्तार l थानाध्यक्ष बक्सा के निर्देशन में उ0नि0 राकेश कुमार राय द्वारा मय हमराह के ग्राम धनियामऊ बाजार में प्रतिबन्धित चायनीज मांझा की बिक्री की सूचना मुखबीर खास द्वारा प्राप्त हुयी। जिसके क्रम में धनियामऊ बाजार से अभियुक्त दिवाकर मोदनवाल पुत्र विजयकृष्ण निवासी ग्राम धनियामऊ थाना बक्शा जौनपुर के कब्जे से प्रतिबन्धित 450 ग्राम (28 बंडल रील) चायनीज मांझा बरामद करते हुए आरोपी को समय 13.30 बजे दिनांक 18.12.2025 को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 488/25 धारा 223(बी)/293/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पंजीकृत कर आरोपी दिवाकर मोदनवाल पुत्र विजयकृष्ण निवासी ग्राम धनियामऊ थाना बक्शा जौनपुर के विरूद्ध अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।









