
शाहगंज: उत्तरशक्ति खबरो का दिखा असर: चिकन बर्रा हाउस पर भी खाद्य विभाग की छापेमारी
शाहगंज: उत्तरशक्ति खबरो का दिखा असर: चिकन बर्रा हाउस पर भी खाद्य विभाग की छापेमारी
विशाल सोनी
शाहगंज, जौनपुर (उत्तरशक्ति) l उत्तरशक्ति की खबर का ही असर रहा की मंगलवार को ही नगर के मोहल्ला इराकियाना स्थित चिकन बर्रा हाउस नामक रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की अधिकारी पहुंची ।और वहां भी जांच में रेस्टोरेंट के बोर्ड पर इंग्लिश में “हलाल” शब्द लिखा मिला।अधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल बोर्ड को हटाने का निर्देश दिया।एवं उसके बाद रेस्टोरेंट के किचन,बाथरूम, और ग्राहकों के बैठने के स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच हेतू खाद्य पदार्थो का नमूना भी लिया गया।
इनसेट मे
नियम के विरुद्ध जाने पर होगी कार्यवाई
खाद्य अधिकारी शाहगंज नगर ने कहा की सरकार की नीतियों और नियम कानून के विरुद्ध जो भी जाएगा।उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाई होगी।जांच में बोर्ड पर “हलाल”शब्द लिखा पाया गया है।जिसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया है।और कुछ खाद्य पदार्थो का नमूना लिया गया है।जिसे लैब में भेजने की तैयारी की जा रही है। अपराजिता तिवारी खाद्य अधिकारी शाहगंज नगर









