Take a fresh look at your lifestyle.

दैनिक उत्तरशक्ति खबर का दिखा असर: शाहगंज के दो रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का तीन घंटे का छापा मचा हड़कम्प, अधिकारियों ने कहा होगी कार्यवाई

0 62

 

हिन्दी दैनिक उत्तरशक्ति खबर का दिखा असर: शाहगंज के दो रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का तीन घंटे का छापा

मचा हड़कम्प, अधिकारियों ने कहा होगी कार्यवाई

शाहगंज,जौनपुर (!उत्तरशक्ति )l लोकप्रिय हिंदी दैनिक अखबार उत्तरशक्ति ने एक रेस्टोरेंट पर प्रतिबंधित शब्द हलाल की खबर प्रमुखता से छापी थी जिसको लेकर खाद्य विभाग ने ततपरता दिखाते हुए मंगलवार को नगर के मिल्लत नगर स्थित बॉम्बे चायनीज़ फैमली रेस्टोरेंट पर छापा मारा।मगर रेस्टोरेंट संचालक द्वारा उक्त बोर्ड से उर्दू में लिखा हलाल शब्द को चतुराई से बोर्ड से शब्द को काट कर हटा दिया गया। जांच टीम ने बॉम्बे रेस्टोरेंट पहुंच कर रेस्टोरेंट में साफ सफाई का गहनता से निरीक्षण किया।एवं खाद्य पदार्थो का नमूना सेम्पल भी साथ ले गए।खाद्य विभाग की छपामारी की खबर से पूरे नगर में हड़कम्प की स्थिति बनी रही। गौरतलब है की उक्त रेस्टोरेंट के शाइन बोर्ड पर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंधित शब्द”हलाल”जो उर्दू लिपि में लिखा हुआ था।जिससे लोगो मे एक भ्रम की स्थिति और सवाल बना हुआ था।

इनसेट में 

मानकों का उल्लंघन पर होगी कठोर कार्यवाई

बॉम्बे रेस्टोरेंट के बोर्ड पर हलाल लिखा गया था।जिसकी जांच पड़ताल के लिए यहां आएं हैं।लेकिन जिस बोर्ड पर हलाल लिखा गया था उर्दू में उसको काट दिया गया है।किचन ,साफ सफाई, बाथरूम और खाद्य पदार्थो को भी चेक किया गया है।और कुछ खाद्य पदार्थो की सेम्पल नमूना लिया गया है।अगर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के मानकों का कहीं से उल्लंघन पाया गया तो कड़ी कार्यवाई की जॉयेगी।

मनोज कुमार वर्मा खाद्य अधिकारी शाहगंज तहसील ग्रामीण

इनसेट में

गलती से लिखा गया था जानकारी नही थी-रेस्टोरेंट संचालक

इस सम्बंध में बॉम्बे चायनीज़ फैमली रेस्टोरेंट के संचालक फैज़ान अहमद ने कहा की एक वर्ष पूर्व बोर्ड लगवाया गया था।जिसपर हलाल लिखा हुआ था।प्रतिबंधित है हलाल इसकी जानकारी नही थी।अब उसको काट दिया गया है। फैज़ान अहमद रेस्टोरेंट संचालक

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow