
जौनपुर: नहीं रहे हम सब के बीच जनपद के वरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेंद्र सिंह शनिवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस
जौनपुर: नहीं रहे हम सब के बीच जनपद के वरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेंद्र सिंह
शनिवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। यूपी के जौनपुर जिले में ओलन्दगंज के निवासी वरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेंद्र सिंह का आज शनिवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेंद्र सिंह विद्यार्थी जीवन से ही समाचार और लेख लिखने का काम करते थे। उस समय जिले से कई साप्ताहिक अखबार निकल रहे थे, जिसमें वह अपना समाचार बराबर देते रहते थे, बाद में वे वाराणसी से प्रकाशित दैनिक गांडीव के जिला संवाददाता हो गए और उसके बाद उन्होंने गांडीव को छोड़कर कई और समाचार पत्रों में अपने लेख और समाचार देना शुरू किया। सरदार जोगेंद्र सिंह के निधन पर जिले के समस्त राजनेताओं, सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ ही पत्रकारों ने गहरा दुख प्रकट किया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर में पूरे नागरिक सम्मान के साथ जौनपुर में गोमती नदी के पावन तट रामघाट पर किया गया, जहां पर बुद्धिजीवी, समाजसेवी, लेखक और पत्रकार मौजूद रहे l









