Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी : अजीत प्रजापति

0 52

जौनपुर:कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी : अजीत प्रजापति

पार्टी ने नेता नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता को आपके बीच में जिलाध्यक्ष घोषित कर भेजा है: सुशील उपाध्याय

जौनपुर ( उत्तरशक्ति ) lभारतीय जनता पार्टी ने जौनपुर जनपद में संगठनात्मक बदलाव करते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति बिजेथुआ धाम का दर्शन करने के बाद वह शाहगंज पहुंचे जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया उसके उपरान्त वह बदलापुर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया l फिर नौपेडवा में स्वागत किया गया इसके वह सीधे सिहीपुर स्थित कार्यालय पर पहुंचे जहा उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन में उनकी सक्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए सौंपी है नियुक्ति के बाद जिले में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है।

संगठन की मजबूती ही प्राथमिक लक्ष्य

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में पार्टी नेतृत्व का आभार जताया कहा कि वे पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए जनपद को संगठनात्मक रूप से शीर्ष पर ले जाने का प्रयास करुगा उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की ओर से जिले के विकास को नई दिशा देना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।

संघ से लेकर भाजपा में सक्रिय भूमिका

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने राजनीति की शुरुआत पहले वो राष्ट्रीय सेवक संघ के स्वंसेवक के रूप में की उसके उपरान्त वह संघ के खंड कार्यवाह के रूप में कार्य किए उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी ने पिछड़ा प्रकोष्ठ में जिला संयोजक बनाए गए उसके उपरान्त 2013 में पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह के टीम में जिला मंत्री बनाया गए यही से उनकी भाजपा में सक्रिय राजनीति की शुरुआत हुई 2015 में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के टीम में जिला उपाध्यक्ष बनाए गए इस समय वर्तमान में सुल्तान पुर में जिला प्रवासी बनाए गए है.

कार्य कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया उन्हें शॉल और फूल माला से सम्मानित भी किया गया l

स्वागत करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि ने कहा कि संगठन ने एक कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी है वे पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने नेता नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता को आपके बीच में जिलाध्यक्ष घोषित कर भेजा है उन्होंने आगे कहा कि हमको ये कहते हुए गर्व करते हुए कहा कि मै ऐसी टीम घोषित किया था जो जौनपुर और मछली शहर के निवर्तमान और वर्तमान जिलाध्यक्ष हुए l

निवर्तमान जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है उसका कार्यकर्ता प्रत्येक चुनाव में पूरी कर्मठ और ईमानदारी के साथ पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा लगाता है केवल संगठन के प्रति निष्ठा रखने वाले व्यक्ति को ही मौका मिले तब ही जिले का संगठन मजबूत होगा।

जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया संगठन को मजबूत करने और अंत्योदय के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया स्वागत करने वालो में सुशील मिश्र, सुनील तिवारी ,संदीप तिवारी, पंकज मिश्र ,कृष्ण कुमार जायसवाल ,मनोरमा मौर्य ,रामसूरत मौर्य ,संतोष सिंह ,सुधाकर उपाध्याय ,राजू दादा, नरेंद्र उपाध्याय ,अनिल गुप्ता, सुरेश धुरिया ,आमोद सिंह ,रोहन सिंह ,भूपेंद्र सिंह ,सुधांशु सिंह ,परविंदर चौहान, इंद्रसेन सिंह ,घनश्याम यादव, लवकुश सिंह ,सिद्धार्थ सिंह ,शनि शुक्ला ,अवनीश यादव जितेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे l

s

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow