
जौनपुर: जिले में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का करेंगे काम: अजीत प्रजापति
जौनपुर: जिले में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का करेंगे काम: अजीत प्रजापति
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने देवी धाम बसौली में किया दर्शन एवं पूजन- अर्चन
सुइथाकला जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। भाजपा जौनपुर का अध्यक्ष बनाए जाने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने गुरुवार की सुबह देवी धाम बसौली में दर्शन एवं पूजन- अर्चन किया। काफी जद्दोजहद के बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी के प्रति जमीनी स्तर पर समर्पण, निष्ठा को देखते हुए अजीत प्रजापति को जौनपुर का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है। अजीत प्रजापति जनपद के सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र के अढ़नपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मंशा पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह जिले में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उनके ऊपर विश्वास किया है और जो जिम्मेदारी दी है वह उस पर सदैव खरा उतरते हुए ईमानदारी पूर्वक पद का निर्वहन करेंगे। वह पार्टी के हित के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। वह हमेशा से ही जनसंघ एवं पार्टी के प्रति समर्पित रहे। वह भाजपा के जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के सदस्य तथा सांसद डॉ. केपी सिंह के प्रतिनिधि भी रहे।








