Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर :कल्याणकारी योजनाओं का महिलाओं को मिले अधिकतम लाभ: राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता बिन्द

0 121

 

 

जौनपुर :कल्याणकारी योजनाओं का महिलाओं को मिले अधिकतम लाभ: राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता बिन्द

जौनपुर ( उत्तरशक्ति ) l उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की  सदस्य श्रीमती गीता बिन्द द्वारा महिला से सम्बन्धित विभिन्न्न कल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से 19 नवम्बर 2025 को प्रथम सत्र में निरीक्षण भवन लाइन बाजार, जौनपुर में महिला जन सुनवाई की गयी l

जिसमे कुल 13 महिलाओं ने अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किये। 03 महिलाओं (भानवती, मंगला देवी व इन्द्रावती) पति के मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन के मामले को मौके पर निस्तारित कराया गया शेष मामलो में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर 15 दिवस में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

              तत्पश्चात  सदस्या द्वारा निर्मला देवी के मकान पर, ग्राम-वीरभानपुर, ब्लाक-बक्शा में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें विषयक चौपाल का आयोजन किया गया। महिलाओं को सम्बोधित करते हुए  सदस्य श्रीमती गीता बिन्द द्वारा कहा गया कि प्रदेश सरकार पात्रता के अनुसार बिना किसी भेद भाव के सभी पात्रो को लाभ देने हेतु प्रतिबद्ध है। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गांव में कैम्प लगाकर योजनाओं से लोगो को लाभान्वित करें। कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी, चन्दन राय द्वारा पति के मृत्युपरांत महिला पेंशन योजना, वृद्वावस्था पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पान्सरशिप योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के साथ ही 1098 चाइल्ड लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बाल विकास परियोजना बक्शा से उपस्थित मुख्य सेविका अर्चना गुप्ता द्वारा आंगनवाड़ी के माध्यम से समाज को दी जाने वाली सुविधाओें के बारे में बताया गया। नौपेड़वा स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक, डा0 जी0के0 सिंह द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी द्वारा मिशन शक्ति के बारे में बताते हुए विभिन्न हेल्प लाइन नं0 112, 1090, 108, 102 के बारे मे जानकारी दी गयी और पम्पलेट का वितरण किया गया।
                जनसुनवाई में डा0 राजीव यादव ए0सी0एम0ओ0, प्रतिमा वर्मा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर, नरेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास पुष्टाहार, चन्दन राय, बाल संरक्षण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी व उपनिरीक्षक मिथलेश कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow