
बरसठी पुलिस की बड़ी सफलता एम.डी.एम.ए. बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
बरसठी पुलिस की बड़ी सफलता एम.डी.एम.ए. बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
जौनपुर ( उत्तरशक्ति ) l 28 अक्तूबर 2025 जौनपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना बरसठी पुलिस ने स्वाट, एसओजी और गामा टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. (MDMA) बनाने और उसकी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 300 ग्राम तैयार एम.डी.एम.ए., निर्माण सामग्री (अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये), ₹1,10,000 नकद और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
कार्रवाई का विवरण
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ श्री गिरेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम ने 27 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम पाली (थाना बरसठी) में छापा मारा।
छापेमारी में तीन आरोपी
संतोष तिवारी,अभीत तिवारी, अंकित तिवारी,को उनके घर से एम.डी.एम.ए. बनाते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
बरामद सामग्री, 300 ग्राम तैयार एम.डी.एम.ए
1 किलो लोवा पाउडर, 1.5 किलो कास्टिक सोडा, 6 किलो ब्लैक पेपर, 500 ग्राम सफेद रैपर ₹1,10,000 नकद इलेक्ट्रॉनिक तराजू स्विफ्ट डिजायर कार (UP50 BW 9880) बरामदगी की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹1 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
पूछताछ में अभियुक्त अभीत तिवारी ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना वही है, जिसने एम.डी.एम.ए. बनाना अपने चाचा संदीप तिवारी (रासायनिक अभियंता) से सीखा। गिरोह मादक पदार्थ की सप्लाई मुंबई, हरियाणा और जौनपुर के कुछ विशेष व्यक्तियों को करता था।
अभीत तिवारी पहले भी गुरुग्राम (हरियाणा) में NDPS एक्ट में जेल जा चुका है।
पंजीकृत अभियोग उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. 225/25 धारा 8/22 NDPS एक्ट, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
देवानंद रजक, प्रभारी निरीक्षक बरसठी, रामाश्रय राय, प्रभारी स्वाट टीम, तरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी गामा टीम, अनिल कुमार, प्रभारी एसओजी, मनोज ठाकुर, प्रभारी सर्विलांस
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का वक्तव्य ,पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने कहा कि
जौनपुर पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। इस गिरफ्तारी से एम.डी.एम.ए. जैसे खतरनाक ड्रग की तस्करी पर बड़ा अंकुश लगेगा। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












