Take a fresh look at your lifestyle.

शाहगंज,जौनपुर(उत्तरशक्ति) l भाजपा नेता ने कोतवाल पर लगाया मारपीट और फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप

0 44

 

 

शाहगंज,जौनपुर(उत्तरशक्ति) l भाजपा नेता ने कोतवाल पर लगाया मारपीट और फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप

रामभक्तों पर पुलिसिया लाठीचार्ज के जांच की माँग
प्रभारी निरीक्षक का हुआ तबादला, चर्चाओं का बाज़ार गर्म
विशाल सोनी 
शाहगंज,जौनपुर(उत्तरशक्ति) l मां दुर्गा के पण्डालों के शोभायात्रा के दौरान पंडाल के कार्यकर्ताओ और पुलिस से कहा सुनी के बाद हुई बहस के बाद एक वीडियो शोसल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है।जिसमे माँ दुर्गा के शोभायात्रा के कुछ युवक आपस मे कहा सुनी कर रहे हैं तभी कुछ पुलिस कर्मी वहां आये लाठियां भांजना शुरू कर दिया। भीड़ वितर हो गयी।बताया जाता है की कुछ युवक उसमे घायल भी हुए। इसी घटना के विषय मे भाजपा नेता ईशान राम जायसवाल प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह से जानकारी मांगनी चाही।आरोप है कोतवाल ने उक्त भाजपा नेता को फर्जी मुकदमे में नाम दर्ज करते हुए रात भर थाने पर बैठाया गया।ये पूरी घटना 4 अक्टूबर की बताई जा रही है।
शोसल मीडिया पर वीडियो वायरल
4 अक्टूबर की घटना जिसमे माँ दुर्गा के शोभायात्रा में कुछ पुलिस कर्मी लाठियां भांजते दिख रहे हैं।जिससे भीड़ इधर उधर भाग रही है।आरोप है इसमें कुछ राम भक्त घायल भी हो गए थे।
भाजपा नेता ने कोतवाल पर लगाये गम्भीर आरोप
सोमवार की रात भाजपा नेता ईशान जायसवाल राम ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कोतवाल शाहगंज दीपेंद्र सिंह पर आरोप लगाया की सरकार को बदनाम करने हेतु मनबढ़ प्रभारी निरीक्षक बिना बात के राम भक्तो पर लाठियां चलाई मेरा कसूर सिर्फ इतना था की एक नागरिक और सत्ता पक्ष का जिम्मेदार पदाधिकारी होने के कारण हमने कोतवाल से प्रकरण के विषय मे जानकारी चाही जिससे तिलमिलाए कोतवाल ने मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जबरन मेडिकल मुआयना कराकर चालान किया गया।आगे ईशान जायसवाल ने कहा मामले की सूचना उच्च अधिकारियों और पार्टी हाईकमान तक भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक का हुआ तबादला
मंगलवार की सुबह पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा एक लिस्ट जारी की गई आधा दर्जन से अधिक प्रभारी निरीक्षक और उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है।उसी लिस्ट में शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक का नाम था।कोतवाल दीपेंद्र सिंह के ट्रांसफ़र की सूचना नगर में आग की तरह फैल गयी।और चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया।
क्या बोले डीएसपी
इस सम्बंध में डीएसपी अजीत सिंह चौहान ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा की माँ दुर्गा की शोभायात्रा मूर्ति विसर्जन को ले जाते समय कलेक्टर गंज में दो पक्षों के युवकों में कुछ विवाद चल रहा था।मौके पर तैनात पुलिस के जवान भीड़ को तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग कर शांति व्यवस्था कायम कर शोभायात्रा को आगे बढाया।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow