Take a fresh look at your lifestyle.

0 1

 

जौनपुर:रिजर्व पुलिस लाइन, जौनपुर मे पूर्ण विधि-विधान से मनाया गया होलिका दहन का कार्यक्रम।

जौनपुर ( उत्तरशक्ति)। रिजर्व पुलिस लाइन, जौनपुर मे पूर्ण विधि-विधान से मनाया गया होलिका दहन का कार्यक्रम।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर द्वारा किया गया होलिका दहन। सभी को दी होली की शुभकामनांए व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश।

अवगत कराना है कि दिनांक 02.03.2025 को रिजर्व पुलिस लाईन जौनपुर के प्रांगण में होली पर्व पर होलिका दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पुजारी द्वारा वैदिक मत्रोचार के साथ पूर्ण विधि-विधान से होलिका का पूजन किया गया तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजनोपरान्त होलिका दहन कर कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। होलिका दहन के उपरान्त महोदय द्वारा सभी को होली के पावन पर्व की शुभकामनांए दी गयी तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश आम जनता को दिया गया। इसके साथ ही अधिकारीगण द्वारा एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई गयी ।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री आयुष श्रीवास्तव, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी नगर, श्री गोल्डी गुप्ता, स0पु0अ0(प्रशिक्षणाधीन) सहित रिजर्व पुलिस लाईन परिसर में रहने वाले पुलिस कर्मियों के परिजन व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।पुलिस मीडिया सेलजनपद जौनपुर

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow