Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर ( उत्तरशक्ति) l नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा ने व्यापारी बंधुओ के साथ नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधार विषय पर किया संवाद

0 129

 

 

जौनपुर ( उत्तरशक्ति) l नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा ने व्यापारी बंधुओ के साथ नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधार विषय पर किया संवाद

जीएसटी सुधार से व्यापार को मिलेगा नया आयाम – मंत्री  ए.के. शर्मा
स्वदेशी को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों को अपनाने का किया आह्वान
 प्रभारी मंत्री  के द्वारा किसानों को निःशुल्क मटर बीज मिनी किट का किया गया वितरण 
जौनपुर ( उत्तरशक्ति) l राज्यमंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री  ए0के0 शर्मा के द्वारा  राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एंव युवा कल्याण  गिरीश चन्द्र यादव,  सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या और जिलाध्यक्ष  पुष्पराज सिंह, अजय सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी कर सुधारों पर चर्चा की।
              प्रभारी मंत्री  के द्वारा बताया गया जीएसटी की दरों में सुधार कर दैनिक आवश्यक वस्तुओं पर बडी बचत, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में राहत, सस्ती शिक्षा किसानों और कृषि को बढावा, आटोमोबाइल के क्षेत्र में भारी छूट और इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर बचत सुनिश्चित की है। जीएसटी की दरों में कमी से व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी, बाजार को नई ऊर्जा मिलेगी और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
             प्रभारी मंत्री  ने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जन-हितैषी कर प्रणाली विकसित करने का संकल्प लिया है, जिससे व्यापारियों को राहत मिले और उपभोक्ताओं को भी सुलभ दर पर वस्तुएं उपलब्ध हों। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार लगातार व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर समाधान कर रही है।
             इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने व्यापारियों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापार को मजबूत करने से न केवल जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि देश की प्रगति में भी योगदान होगा।
             प्रभारी मंत्री  के द्वारा व्यापारी बन्धुओं से कहा कि ग्राहकों को छुट दिये जाने का संकल्प लें। उन्होंने सभी व्यापारी बन्धुओं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाए भी दी।
             कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने मंत्री जी के विचारों का स्वागत किया और  प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में लिए जा रहे निर्णयों के प्रति आभार व्यक्त किया। व्यापारियों ने विश्वास जताया कि जीएसटी सुधारों से न केवल कारोबार सुगम होगा बल्कि भविष्य में व्यापार जगत और अधिक सशक्त बनेगा।
             इसके उपरान्त  प्रभारी मंत्री  के द्वारा किसानों को निःशुल्क मटर बीज मिनी किट का वितरण किया गया।
              इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपायुक्त प्रशासन सुरेन्द कैथल, उपायुक्त राज्यकर अक्षयलाल, सहायक आयुक्त राहुल कुमार राय, सहायक आयुक्त संतोष तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow