Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:बारात से लौट रही कार ट्रक से भिड़ी एक की मौत अन्य घायल

0 32

 

डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीक़ी सह-सम्पादक जौनपुर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
रियाजुल हक ब्यूरों चीफ़ जौनपुर

जौनपुर:बारात से लौट रही कार ट्रक से भिड़ी एक की मौत अन्य घायल
मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर (उत्तरशक्ति)।स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर पुरऊपुर के पास बीती रात करीब 3 बजे भोर में बारात से वापस लौट रही आर्टिका कार कोहरे के चलते अचानक असंतुलित होकर पहले से खड़ी एक ट्रक में भिड़ने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सक ने तीन लोगों को प्रयागराज रेफर कर दिया। मौत की खबर मिलते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया वही शादी का माहौल ग़म में बदल गया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सटवा गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र अंकुर सिंह की बारात मध्य प्रदेश के रीवा के सतना स्थित मनगवा गई थी। जयमाल आदि कार्यक्रम बीतने पर कुछ बाराती रात में ही एक आर्टिका कार से वापस लौट रहे थे। जैसे ही इनकी आर्टिका कार मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर पुरऊपुर गांव के पास पहुंची।पहले से खड़ी एक ट्रक से घने कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। कार चालक तालिब बाल बाल बच गया और कार में सभी सवार मुंगरा बादशाहपुर के सटवा गांव के निवासी हैं।

जिसमें सुरेश सिंह पुत्र स्व 0 केदार नाथ सिंह 62 वर्ष की जहां मौके पर ही मौत हो गई।वहीं पुष्पेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र स्व 0 सुरेंद्र सिंह 58 वर्ष, प्रदीप सिंह पुत्र स्व 0 बलवंत सिंह 65 वर्ष, अजीत सिंह पुत्र स्व 0 विजेंद्र सिंह 45 वर्ष, बॉबी सिंह पुत्र दिलीप सिंह 25 वर्ष, ऋषि सिंह पुत्र प्रदीप सिंह 27 वर्ष, व डब्लू सरोज 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां शव को अपने कब्जे में ले लिया।सभी घायलों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह और अजीत सिंह को प्रयागराज रेफर कर दिया। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि कोहरे के चलते आर्टिका कार एक ट्रक में जा भिड़ी जिसमें एक की मौत हो गई है और शेष सभी घायलों को इलाज हेतु पीएचसी मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराया गया है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और शादी का माहौल भी ग़म में बदल गया।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow