
सपना संजोए लोकसभा प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद
सपना संजोए लोकसभा प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद
चिलचिलाती धूप भी नहीं तोड़ सकी मतदाताओं का मनोबल
पुलिसिया तांडव से मतदान हुआ प्रभावित :नदीम जावेद
श्याम सिंह ,बाबू सिंह कुशवाहा, कृपाशंकर सिंह के चहेतों की धड़कनें बड़ी
डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीक़ी /शिव कुमार प्रजापति
जौनपुर(उत्तरशक्ति)लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के मतदान पूरी तैयारियों के साथ निर्वाचन आयोग ने संपन्न कराया। छठवाँ फेज में 58 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों की किस्मत का चुनाव संपन्न होना था।
पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्भीक होकर जिले के आला अधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षक शांतिपूर्ण मतदान का आवाहन घर से निकलिए देश के विकास के लिए मतदान जरूर करिए। लगातार आम जनमानस तक या संदेश पहुंचा रहे थे।लोकसभा सीट जौनपुर व मछली शहर में मतदान की तैयारी का लगातार मानिटरिंग जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड न किया एवं सुरक्षा व्यवस्था में निर्भीक होकर मतदान के लिए प्रेरित लगातार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने कर रहें थे ।
ज्ञात हो कि मछली शहर,जौनपुर लोकसभा सीट पर कुल 26 प्रत्याशी मैदान में थे। इनके भाग्य का फैसला कुल 39 लाख 17 हजार 842 मतदाताओं को करना था। मतदान के लिए कुल 2138 मतदान केंद्र व 3510 मतदेय स्थल बनाए गए थे। सुरक्षा के लिए लिहाज से 17937 पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई थी। इसके अलावा 610 क्रिटिकल बूथ पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी भेजी गई थी।
मतदान के दिन पोलिंग सहित किसी को भी बूथ अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। सेल्फी प्वाइंट 200 मीटर दूर बूथों पर देखा गया।जहां मतदाता सेल्फी का आनंद लेते हुए सोशल मीडिया पर दिखाई दिए।
पूर्व विधायक नदीम जावेद ने पुलिसिया तांडव का भी आरोप लगाया। गौर तलब हो कि शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के पाराकमाल में लोग शांति व्यवस्था के साथ अपना मतदान कर रहे थे। अचानक खेतासराय पुलिस पहुंची और दूर बैठे लोगों को भी मारने पीटने लगी और घर में भी घुसकर पुलिस ने परेशान किया। नदीम जावेद ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के इशारे पर लोगों को डराया धमकाया जा रहा है यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।
चिलचिलाती धूप में मछलीशहर में 3 बजे तक 43.89 प्रतिशत मतदान एवं जौनपुर में 3 बजे तक 43.75 प्रतिशत मतदान हुए थे।वही मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की प्रदेश भर में सबसे कम उम्र की उम्मीदवार प्रिया सरोज ने मतदान किया।चुनाव के दृष्टिगत जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण दुकानें बंद रही। जिसके कारण पूरी तरह से शांति-व्यवस्था बनी रही। जौनपुर लोकसभा सीट पर कुल 55.52 प्रतिशत एवं मछलीशहर लोकसभा सीट पर 54.43 प्रतिशत मत पडें। मछलीशहर से सपा उम्मीदवार प्रिया सरोज एवं भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज। जौनपुर लोकसभा सीट से कृपा शंकर सिंह एनडीए भाजपा उम्मीदवार एवं बसपा से श्याम सिंह यादव पीडीए सपा से बाबू सिंह कुशवाहा लोकसभा के रणभूम में थे।