Take a fresh look at your lifestyle.

छठे चरण में आठ राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग, लगने लगी कतार

0 406

नई दिल्ली। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्‍ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट पर वोटिंग है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक है।
दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने बताया, हमें आधिकारिक जानकारी मिली है कि कल शाम LG ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए थे कि जिस भी इलाके इंडी गठबंधन का गढ़ हैं, उन इलाकों में वोटिंग धीमी की जाए। अगर ऐसा हुआ तो यह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का उल्लंघन होगा। इसलिए हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेगा। दिल्ली राज्य हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने अपने देश की विकास यात्रा में भाग लेने और एक विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने के लिए अपना वोट डाला है। यह मेरा सभी लोगों से अनुरोध और अपील है। दिल्ली, कृपया अपने घरों से निकलें और अपना वोट डालें। आपका वोट देश की विकास यात्रा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पीएम मोदी ने लोकसभा के छठे चरण के लिए लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा मैं उन सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं जो 2024 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान कर रहे हैं। हर वोट मायने रखता है, अपना जरूर करें! लोकतंत्र तब फलता-फूलता है जब उसके लोग चुनावी प्रक्रिया में शामिल और सक्रिय होते हैं। मैं विशेष रूप से महिला मतदाताओं और युवा मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow