Take a fresh look at your lifestyle.

समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह का चुनाव प्रचार जिले में बना चर्चा का विषय

0 73

समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह का चुनाव प्रचार जिले में बना चर्चा का विषय

डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी सह-संपादक
उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक
जौनपुर/लखनऊ(उत्तर प्रदेश)
जौनपुर(उत्तरशक्ति)समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह का चुनाव प्रचार जिले में बना चर्चा का विषय
कभी बैलगाड़ी तो कभी हेलीकॉप्टर तो कभी गाना गाकर चुनाव प्रचार करने का अंदाज जनता को भाया।
जौनपुर सदर लोकसभा चुनाव में एक नाम खासा चर्चा में है।वह नाम है समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह का जो लोकसभा सदर से प्रत्याशी हैं।
देखा गया कि कभी बैलगाड़ी तो कभी हेलीकॉप्टर से चुनावी रण में गर्दा उड़ा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को नगर के बीआरपी कॉलेज के मैदान पर हेलीकॉप्टर से पहुंचकर श्री सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। उनकी जनसभा में अच्छी—खासी भीड़ उमड़ी रही।इसके बाद उन्होंने धनियामऊ,सरायहरख और मुगराबादशाहपुर में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया।उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिला तो जिले में विकास की गंगा बहा दूंगा।
बीआरपी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गाना भी गाया जिसे सुनकर समर्थकों और जनता ने तालियों से उनका समर्थन किया।उन्होंने कहा कि यदि मैं यहां से सांसद चुना जाता हूं तो शाहगंज में बंद गन्ना मिल को पुनः चालू करवाऊंगा। कुल मिलाकर अशोक सिंह इस समय जिले की सियासत में चर्चा और आकर्षण का केंद्र बने हुये हैं।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow