
समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने प्रशासन पर लगाए भेदभाव के आरोप : प्रेस वार्ता में छलके आंसू
समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने प्रशासन पर लगाए भेदभाव के आरोप :
प्रेस वार्ता में छलके आंसू
डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी सह-संपादक
उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक
जौनपुर(उत्तर प्रदेश)
जौनपुर(उत्तरशक्ति)समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सदर से प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा और कृपा शंकर सिंह की गुंडई का जवाब जनता देगी। हमे चुनाव लड़ने से रोका और परेशान किया जा रहा है।मीडिया से बात करते हुए भावुक होते हुए अशोक सिंह रोने लगे।
उन्होंने कहा कि मैं क्षत्रिय हूं भगवान राम का वंशज हूं कभी नहीं झुकूंगा। मैं मर जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं। श्री सिंह ने कहा कि हमें पुलिस के द्वारा परेशान किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी नहीं चाहते कि मैं चुनाव लडू। वार्ता के दौरान वो लगातार कृपा शंकर सिंह पर हमलवार रहे। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाया है।