
जौनपुर:विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की 163 जयंती मनाई गई।
जौनपुर:विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की 163 जयंती मनाई गई।
जितेन्द्र कन्नौजिया केराकत तहसील संवाददाता
केराकत, जौनपुर ( उत्तरशक्ति ) । क्षेत्र के सिहौली गांव में स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में भारत के महान आध्यात्मिक गुरु और सबसे बड़े यूथ आइकॉन स्वामी विवेकानंद की 163 जयंती मनाई गई। विवेकानंद का जन्म कोलकाता के कुली बंगाली परिवार में हुआ था। विवेकानंद आध्यात्म की और झुके हुए थे। वे अपने गुरु रामकृष्ण देव से काफी प्रभावित थे। रामकृष्ण देव की मृत्यु के बाद विवेकानंद ने बड़े पैमाने पर भारतीय उपमहाद्वीप की यात्रा की और ब्रिटिश भारत में तत्कालीन स्थितियों का प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त किया। बाद में उन्होंने विश्व धर्म संसद 1893 में भारत का प्रतिनिधित्व करने संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए प्रस्थान किया। विवेकानंद ने संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोप में हिंदू दर्शन के सिद्धांतों का प्रसार प्रचार किया। भारत में विवेकानंद को एक देशभक्त सन्यासी के रूप में माना जाता है,और उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में प्रधानाचार्य अमित प्रताप यादव (पत्रकार) स्वामी जी की छवि पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तथा इस कार्यक्रम में (उप प्रधानाचार्य) राममिलन यादव, सउद अंसारी, सलवा खान , पूनम सिंह,पूनम यादव, जन्नत अंसारी, मालती यादव, सीमा कुमारी, सुनंदा निषाद एवं आदि लोग उपस्थित रहे।






