Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:नगर पालिका की लापरवाही का नतीजा लबे रोड हो रहा अवैध निर्माण  पुरातत्व विभाग और मास्टर प्लान एक दूसरे के पाले में फेंक रहे गेंद 

0 76

 

जौनपुर:नगर पालिका की लापरवाही का नतीजा लबे रोड हो रहा अवैध निर्माण 

पुरातत्व विभाग और मास्टर प्लान एक दूसरे के पाले में फेंक रहे गेंद 

 

रियाजुल हक/ इम्तियाज अहमद

जौनपुर (उत्तरशक्ति)। जनपद में नगर पालिका प्रशासन की निगरानी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐतिहासिक शाही किला के पश्चिमी छोर के पीछे, केरारवीर पुलिस बूथ के निकट कथित रूप से अवैध आरसीसी निर्माण कार्य जारी होने की सूचना मिली है।

सूत्रों के अनुसार, नगर पालिका द्वारा पूर्व में चेतावनी दिए जाने के बावजूद निर्माणकर्ता ने चोरी-छिपे हरे रंग की तिरपाल लगाकर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य लगातार जारी है और प्रशासन की सख्ती केवल कागजों तक सीमित दिखाई दे रही है।

इस संबंध में जब उत्तरशक्ति न्यूज के उप संपादक इम्तियाज अहमद ने मास्टर प्लान से जुड़े अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य प्रारंभ होने के समय ही संबंधित पक्ष को सख्ती से मना किया गया था। अधिकारियों ने यह भी कहा कि पुनः निर्माण शुरू होने की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली है।

अब सवाल यह उठता है कि नगर पालिका की चेतावनी के बाद भी यदि निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया, तो जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? ऐतिहासिक धरोहर के निकट हो रहे इस कथित अवैध निर्माण से शहर की विरासत और सौंदर्य पर भी असर पड़ सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow