
जौनपुर:जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला
जौनपुर:जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला
इम्तियाज अहमद कि रिपोर्ट
जफराबाद, जौनपुर ( उत्तरशक्ति)। जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पुत्र गयासुद्दीन खान पर दिनांक 25/02/26 दिन बुधवार समय 5 बजे दबंगाें ने गोल बनाकर डॉ सरफराज खान पर उस समय प्राण घातक हमला बोल दिया जब, 5 बजे शाम एक कबरिस्तान में मुर्दा दफन करने के मामले में दो पक्षों में विवाद हो रहा था । प्रथम पक्ष आसिफ एवं द्वितीय पक्ष शाहआलम के दरमियान मुर्दा दफन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था । जिसमे डॉ. सरफराज खान की मध्यस्थता से दोनो पक्ष रजामन्दी से मुर्दा दफन करने के लिए कब्र खोदने के लिये तैयार हो गये। इसी दौरान शाह शब्बीर पुत्र महमूद साकिन शेखवाडा (हिसार कोट) डॉ.सरफराज खान को मां-बहन की गाली देने लगा और अपने सहयोगी साहिल पुत्र रफीक, हशमत पुत्र अफसर एवं बिलाल पुत्र अफसर ने डॉ.सरफराज़ खान पर हमला बोल दिया ।हमलावरों ने डॉ.सरफराज खान के ऊपर हाथ-पैर इटा-पत्थर चलाने लगे जिसके कारण डॉ.साहब के चेहरे पर चोट आयी उक्त वारदात में दाऊद पुर महफूज भीड़ मे लोगो को उकसाकर मौहोल खराब करने की कोशिश कर रहा था। पूर्व इसके द्वारा डॉ.साहब के ऊपर कई बार हमला एवं वदतमीजी की जा चुकी है ।डॉ.साहब ने थाना अध्यक्ष जफराबाद को इस प्रकरण की लिखित में तहरीर दी, पुलिस तत्काल हरकत में आ गई।वही पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ BNS की गंभीर धारा 12191(2) 115(2)352 ,125(A),131 ग मुकदमा दर्ज कर, आगे की विधि करवाई में जुट गई।खबर लिखे जाने तक तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के दो आरोपी फरार चल रहे है।वही डॉ.सरफराज खान का कहना था कि मेरी जान माल का खतरा बना हुआ है।अगर प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की गयी कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।