
ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो इस बार जरूर बदलेगी सरकार: मायावती
ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो इस बार जरूर बदलेगी सरकार: मायावती
कटरा के पर्यटन मैदान में शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा हुई। इस दौरान उन्होंने सपा, भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधा।
मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार जो निःशुल्क खाद्यान्न दे रही है, वह अपने पैसे से नहीं बल्कि आपके ही टैक्स के पैसे से दे रही है। भाजपा व उनके सहयोगी दलों के जातिवादी, पूंजीवादी, सांप्रदायिक व द्वेषपूर्ण नीतियों के कारण कथनी व करनी में अंतर है। इससे लगता है कि भाजपा सत्ता में वापस आने वाली नहीं है। आम लोगों में चर्चा है कि यदि ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो इस बार सरकार जरूर बदलेगी। इस बार उनकी जुमलेबाजी और गारंटी नहीं चलेगी। पूंजीपतियों की पोषक पार्टियों के झांसे में न आएं: इलेक्टोरल बांड पर भी बसपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि देश में बसपा ही ऐसी पार्टी है जिस पर बांड को लेकर कोई आरोप नहीं है। दूसरी पार्टियों ने धन्ना सेठों व पूंजीपतियों से पैसा लिया है। कांग्रेस, भाजपा व अन्य दल आपको गुमराह कर सत्ता में आना चाहते हैं। पूंजीपतियों की पोषक इन पार्टियों के वादों में न फंसें। इन्हें सत्ता से बाहर कर दें। सपा व भाजपा ने ब्राह्मणों की हालत खराब की आजादी के बाद सबसे ज्यादा देश पर कांग्रेस का राज रहा, जिसे अपनी गलत नीतियों के कारण सत्ता से बाहर होना पड़ा। कांग्रेस की तरह पूंजीवादी सोच के चलते भाजपा राज में भी दलित, गरीब, मुस्लिम व आदिवासियों का उत्थान नहीं हो पाया।