
2024 में मोदी के नाम का तूफान चल रहा है।तीसरी बार मोदी सरकार: मोहम्मद असलम ख़ान
2024 में मोदी के नाम का तूफान चल रहा है।तीसरी बार मोदी सरकार: मोहम्मद असलम ख़ान
डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी
ब्यूरो चीफ़ उत्तरशक्ति न्यूज़ जौनपुर
केराकत(उत्तरशक्ति)भारतीय जनता पार्टी के केराकत मण्डल उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने कहा कि मछलीशहर लोकसभा सहित उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सिटों पर कमल खिलने जा रहा है। और अबकी बार 400 पार फिर एक बार प्रचंड बहुमत से तीसरी बार मोदी सरकार, इसका फैसला देश की जनता कर चुकी है 2014 में मोदी जी के नाम की हवा थी,2019 में आंधी थी, और 2024 में मोदी जी के नाम का तूफान चल रहा है। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की जनता बीपी सरोज जी को दुसरी बार भारी मतों के अंतर से जिताने जारही है।
यूपी सहित पूरे देश की जनता नें अपना मुड बना लिया है कमल खिलाकर तीसरी बार मोदी सरकार इसका फैसला देश की जनता कर चुकी है। सोमवार को केराकत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के केराकत मण्डल उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम खान नें कही। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ गरीबों को मिला पक्का घर, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 55.50 लाख आवासों का निर्माण, और 100% घरों में पहुंची बिजली उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 2 करोड़ से अधिक घरों को जल से नल और 1.54 करोड़ घरों में निः शुल्क बिजली कनेक्शन, बिना भेद भाव के सभी वर्गों को समान अधिकार दिए गए।
श्री खान नें कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी, देश में गुंडाराज समाप्त हो गया है। 2024 के बाद से 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर हुवे हैं, 80 करोड़ भारतीयों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, 51 करोड़ से अधिक जन धन खातों से गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। इसी तरह अन गिनत विकास कार्य भाजपा सरकार द्वारा कराये गये हैं