Take a fresh look at your lifestyle.

बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है : दया शंकर मिश्रा दयालु

0 44
बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है : दया शंकर मिश्रा दयालु

डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी ब्यूरो चीफ़
जौनपुर(उत्तर शक्ति)

जौनपुर(उत्तरशक्ति)भारतीय जनता पार्टी की तिलकधारी सिंह महाविद्यालय के महाराणा व्यायामशाला मे बूथ सम्मेलन जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खाद्य सुरक्षा एव औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र दयालु रहे। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया।

मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अथवा बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है, वह कल का प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री है। इस चुनाव में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता खुद को किसी का गुलाम ना समझे वह अपने आप को नेता समझे और किसी व्यक्ति के लिए नहीं राष्ट्र के लिए देश हित में कार्य करें। भाजपा में बूथ अध्यक्ष बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है, पूर्व के सभी बूथ अध्यक्षों के नाम गिनाते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में आज कोई सांसद है, कोई मंत्री है, कोई प्रदेश अध्यक्ष हैं, कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुका है।

इस दौरान विधानसभा प्रभारी नागेश्वर देव पाण्डेय द्वारा सभी बूथ अध्यक्षों की वृत्त लिए गए जिसमें लगभग 100 प्रतिशत उपस्थिति पाई गई।

सदर विधायक एव राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि हम चुनाव जीतेंगे, तो हमारा देश 100 साल आगे जाएगा 2014 से पहले का दिन याद कीजिए, कुछ नहीं था सिवाय लूट के अलावा अब पीएम मोदी हैं, वो न खाएंगे और न खाने देंगे अभी भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण हो रहा है। जो विपक्षी ईवीएम का रोना रोते हैं उन्हें यह पता नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कितना मेहनती है मुझे आशा है कि प्रदेश में सर्वाधिक मतों से लोकसभा में जीतने वाली लोकसभा सीट जौनपुर होगी।

भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने बुथ अध्यक्ष को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं सांसद नहीं आपकी मददगार बनने आया हूं लोकतंत्र की असली मालिक जनता होती हैं। सांसद आपका सेवक होता हैं मैंने हमेशा सेवा की राजनीति की हैं मेरा मिशन आपकी जिंदगी को बेहतर व खुशहाल बनाना है। अबकी बार भाजपा की 400 सौ सीट के साथ एक बार फिर मोदी सरकार आयेगी जिसमे से जौनपुर का भी एक सीट का योगदान रहेगा इस बाबत बूथ स्तर पर प्रचार प्रसार करें। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाएं और विकसित भारत का विजन लेकर प्रत्येक बूथों पर चर्चा करें केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की और विकसित भारत का विजन लेकर गांव, मजारों, टीलों, चौपालों और बूथों पर चर्चा करें।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये हुए बूथ अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी बाजपेई जैसे ऋषियों मुनियों के व्यक्तित्व वालों के त्याग बलिदान से खड़ी हुई पार्टी है जिसमें वंशवाद नहीं अपितु कार्यकर्ता निर्माण का सिद्धांत है। भाजपा में एक चायवाला प्रधानमंत्री बन सकता है। एक आम कार्यकर्ता पार्टी में उच्च पद प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक जसविंदर सिंह ने किया। उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी एव बीएलओ 2 उपस्थित रहे

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow