Take a fresh look at your lifestyle.

मजदूर दिवस पर द मर्सी क्लब ने श्रमिक लोगो का अंगवस्त्रम देकर किया सम्मान

0 85

मजदूर दिवस पर द मर्सी क्लब ने श्रमिक लोगो का अंगवस्त्रम देकर किया सम्मान

डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी ब्यूरो चीफ़
जौनपुर(उत्तर शक्ति)

जौनपुर (उत्तर शक्ति)मजदूर दिवस के अवसर पर आज जौनपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था द मर्सी क्लब ने जौनपुर के ऐतिहासिक शाही पुल के नजदीक विभिन्न मजदूरों को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया।इस मौके पर संस्था के प्रवक्ता रियाजुल हक़ ने कहा की मजदूर दिवस मनाने का महत्व विभिन्न देशों में अलग-अलग हो सकता है। 

लेकिन यह एक संदेश देता है कि मजदूरों का योगदान समाज में महत्वपूर्ण है और उन्हें सम्मान व न्याय मिलना चाहिए। मजदूर समाज की आधारभूत ढांचे को सुनिश्चित करते हैं। वे श्रम करके उत्पादन का संचालन करते हैं, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास संभव होता है।वही नगर अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने बताया की हर साल मजदूर दिवस पर एक थीम सुनिश्चित की जाती है।वर्ष 2024 की थीम जलवायु परिवर्तन के बीच काम की जगह पर श्रमिकों के स्वास्थय और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।आगे जानकारी देते हुए वरिष्ठ सदस्य मास्टर कलीम सिद्दीक़ी ने बताया की 1 मई 1889 में अमेरिका के मजदूर दिवस मनाने के प्रस्ताव के 34 साल बाद भारत में मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

देश में मजदूर अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठी तो 1 मई 1923 में पहली बार चेन्नई में मजदूर दिवस मनाया गया।लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान की अध्यक्षता में मजदूर दिवस मनाने का ऐलान किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से शिवा,शाहनवाज कुरेशी,रितेश श्रीवास्तव,अजय दुबे,अर्श,राजेश,जितेंद्र,गोविंद,आदि मेंबर मौजूद रहे।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow