Take a fresh look at your lifestyle.

चार मेघावी छात्रों को जेईई में मिली सफलता

0 48

चार मेघावी छात्रों को जेईई में मिली सफलता

डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी ब्यूरो चीफ़
जौनपुर(उत्तर शक्ति)

जौनपुर(उत्तरशक्ति)जिले के चार होनहारों ने जेईई में (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम) में सफलता हासिल की। रिजल्ट जारी हुआ तो सफलता हासिल करने वाले चारों मेधावियों के घरों में खुशी का माहौल रहा। परिवार के लोगों ने मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
सुजानगंज ब्लाक के रामापुर हरीगीर के निवासी आयुष पांडेय ने देश में 223वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। आयुष को 99.99 पर्सेंटाइल मिले हैं। आयुष की शिक्षा चंडीगढ़ से हुई। आयुष अपने पिता अजय पांडेय, माता गुड़िया पांडेय के साथ चंडीगढ़ रहते हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय गुरुजनों, माता-पिता, दादा, दादी और चाचा चाची को दिया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जलालपुर क्षेत्र के लोहगाजर गांव निवासी अर्नव रघुवंशी पुत्र विपिन रघुवंशी को जेईई मेन 2024 में 99.9 पर्सेंटाइल मिले हैं। अर्नव साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। बताया कि जेईई की तैयारी के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से अपने को दूर रखा। लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत की इसलिए उन्हें सफलता मिली। वह प्रतिदिन 12 से 14 घंटे पढ़ाई करते थे। सिद्दीकपुर निवासी सेना के अवकाश प्राप्त जवान शशि सिंह के बेटे हर्षित सिंह को जेईई मेन में 99.64 पर्सेंटाइल मिले हैं। हर्षित ने पहली बार में ही जेईई मेन में अच्छे अंक से सफलता हासिल की।

हर्षित ने बताया कि जेईई की तैयारी के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाई थी। सकारात्मक सोच और अभिभावकों का सहयोग से सफलता मिली। पूरी पढ़ाई ऑनलाइन की। माता पूनम सिंह गृहिणी हैं। हर्षित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता भाई और अपने बड़े पिता को दिया। सिकरारा के बंसफा गांव निवासी कर्ण सिंह को जेईईमेन में 98.85 पर्सेंटाइल मिले हैं।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow