Take a fresh look at your lifestyle.

भाजपा द्वारा खेपतपुर बुथ पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन का कार्यक्रम सम्पन्न।

0 77
भाजपा द्वारा खेपतपुर बुथ पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन का कार्यक्रम सम्पन्न।

2024 में तीसरी बार 400 के पार फिर मोदी सरकार: अजय सोनकर शास्त्री

डॉ.इम्तियाज़ अहमद ब्यूरो चीफ़
जौनपुर(उत्तर शक्ति)

(मोहम्मद असलम ख़ान संवाददाता)

केराकत जौनपुर(उत्तर शक्ति)

केराकत विधानसभा अन्तर्गत मण्डल केराकत के खेपतपुर बुथ पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मछलीशहर लोकसभा प्रभारी अनुसूचित मोर्चा एवं प्रदेश मंत्री अनुसुचित मोर्चा अशोक सोनकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे कहा कि मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित जाति को मिलने वाले लाभकारी योजनाओं के विषय में बताया और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में लोकसभा मछलीशहर के प्रत्याशी बीपी सरोज को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मछलीशहर रामसूरत सरोज तथा संचालन जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा मछलीशहर अजय सोनकर ‘शास्त्री’ ने किया। इस अवसर पर अजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि 2024 में तीसरी बार,400 के पार फिर मोदी सरकार अजय सोनकर शास्त्री ने एक शेर के माध्यम से लोगों को बताया कि फानूस बनकर जिनकी हिफाज़त खुदा करे, वह शमा क्या बुझे जिसे रौशन खुदा करे। सभी विरोधी पार्टियों के लोग आज जनता को गुमराह करने में लगी है शायद वो यह नहीं जानते हैं कि हमारे देश की देव तुल्य जनता नें अपना मन कमल खिलानें का बना लिया है पूरे देश में कमल खिलाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनानें जारही है। उक्त अवसर पर भाजपा केराकत के मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह नें कहा कि मोदी सरकार ने देश सभी जाति मज़हब के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है।और आगे भी मिलता रहेगा। बस आप लोग पूरे लगन से लगकर कमल खिलायें और लोकसभा मछलीशहर के प्रत्याशी बीपी सरोज जी को जिताकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायें। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामबचन सरोज, केराकत मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा धर्मराज गौतम, सोशल मीडिया संयोजक जेके सिंह, सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow