Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:लापता दवा व्यवसायी का पांचवें दिन गोमती नदी में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

0 97

 

जौनपुर:लापता दवा व्यवसायी का पांचवें दिन गोमती नदी में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच

जौनपुर (उत्तरशक्ति)। शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगी टोला निवासी 65 वर्षीय दवा व्यवसायी चंद्र प्रकाश गुप्ता उर्फ ननका का शव रविवार को केराकत कोतवाली क्षेत्र के वीरमपुर में मई-टिसौरी पुल के पास गोमती नदी में उतराया मिला। पांच दिनों से लापता व्यवसायी के शव की पहचान स्वजन ने की।

जानकारी के अनुसार, चंद्र प्रकाश गुप्ता 4 नवंबर की भोर करीब 3:45 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे। वह प्रतिदिन सुबह टहलने जाते थे। घर से निकलते समय वह अपना मोबाइल, सोने की चेन और तीन अंगूठियां घर पर ही छोड़ गए थे। काफी तलाश के बाद परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दी थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें वह शाही पुल के पास कसेरी बाजार में पैदल जाते दिखाई दिए थे। रविवार को वीरमपुर के पास गोमती नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। स्वजन ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow