Take a fresh look at your lifestyle.

शाहगंज में सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

0 176

 

 

शाहगंज में सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

शाहगंज, जौनपुर (उत्तरशक्ति)। थाना शाहगंज क्षेत्र के ग्राम ताखा पूरब स्थित चिरैया मोड़-कटार मार्ग के किनारे रविवार को करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, 04 अक्टूबर 2026 को अपराह्न करीब 3 बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो तो तत्काल थाना शाहगंज पुलिस को सूचित करें। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow