Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष बने दानिश इकबाल

0 68

 

जौनपुर:राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष बने दानिश इकबाल

तामीर हसन शीबू की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी

जौनपुर (उत्तरशक्ति)। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) ने संगठन का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला संवाददाता दानिश इकबाल को जौनपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने की है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, परिषद के प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश तामीर हसन शीबू की अनुशंसा एवं संगठन हित में किए गए प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए दानिश इकबाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने आशा व्यक्त की कि दानिश इकबाल परिषद के उद्देश्यों एवं नीतियों के अनुरूप पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करेंगे। साथ ही जौनपुर जनपद में संगठन को मजबूत करने तथा पत्रकारों के हितों एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

दानिश इकबाल की नियुक्ति पर परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रदेश सचिव तामीर हसन शीबू की अनुशंसा पर मिली इस जिम्मेदारी को जौनपुर में संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow