Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:मछलीशहर में विकास की खुली पोल, जलभराव से सड़क बनी तालाब

0 169

 

जौनपुर:मछलीशहर में विकास की खुली पोल, जलभराव से सड़क बनी तालाब

घुटनों तक भरा गंदा पानी, दुकानों में घुसा नालियों का पानी; संक्रामक बीमारियों का खतरा

अरशद अली तहसील संवाददाता मछलीशहर

मछलीशहर, जौनपुर (उत्तरशक्ति)। मछलीशहर कस्बे को तहसील परिसर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। पिछले 72 घंटों से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते तहसील रोड पर घुटनों तक पानी भर गया है। इससे व्यापारियों, राहगीरों, अधिवक्ताओं और तहसील आने वाले फरियादियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मछलीशहर में सबसे खराब स्थिति तहसील रोड पर देखने को मिल रही है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क पर जमा पानी के साथ दोनों ओर की नालियों का कचरा भी बहकर दुकानों के सामने पहुंच रहा है। कई स्थानों पर गंदे और बदबूदार पानी के कारण स्थिति और भी नारकीय हो गई है।

स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का आरोप है कि नगर पंचायत की ओर से नालियों की समय से सफाई नहीं कराई गई, जिसके कारण नालियां कचरे से चोक हो गई हैं। बारिश के बाद नालियों का पानी सड़क पर बहने के साथ ही दुकानों में भी घुस रहा है। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि वे नियमित रूप से नगर निकाय को विभिन्न करों का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव बना हुआ है। लगातार जलभराव से व्यापार प्रभावित होने के साथ ही गंदे पानी और कचरे के कारण दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों ने इलाके में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी जताई है।

व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों से तत्काल नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन जलभराव की इस समस्या से लोगों को कब तक राहत दिला पाता है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow