Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

0 61

 

जौनपुर:छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

मड़ियाहूं ,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। मड़ियाहूं थाना पुलिस ने छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थाना मड़ियाहूं में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 375/2026, धारा 74/351(2) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी सामू उर्फ सरवन कुमार पुत्र गोवा उर्फ भुवालाल निवासी कादीपुर हिनौती, थाना मड़ियाहूं, जौनपुर को पुलिस टीम ने 26 सितंबर 2026 को मड़ियाहूं स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक गिरीशचन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र बिन्द तथा रिजर्व कांस्टेबल अजीत खरवार शामिल रहे।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow