Take a fresh look at your lifestyle.

कलापुर,जौनपुर: नवाब हुसैन गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस की धूम छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शिक्षकों का किया सम्मान

0 254

 

कलापुर,जौनपुर: नवाब हुसैन गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस की धूम

छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शिक्षकों का किया सम्मान

कलापुर,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। नवाब हुसैन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज, कलापुर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। छात्राओं ने गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक डॉ. आबिद खान एवं प्रधानाचार्या निकहत परवीन ने किया। इस अवसर पर महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया।

प्रबंधक डॉ. आबिद खान ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। प्रधानाचार्या निकहत परवीन ने छात्राओं को शिक्षकों का सम्मान करने और उनके मार्गदर्शन से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

छात्राओं की ओर से प्रस्तुत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सुशील कुमार अस्थाना, फिरदौस फातमा, बबीता, अरीबा शेख, उजमा सिद्दीकी, फायजा सिद्दीकी, सविता, ऋषु सिंह, पूजा प्रजापति, राजाराम, सुमित अस्थाना, शिखर कुमार, अब्दुल रहमान, रोशनी, डिम्पल तथा मीडिया प्रभारी डॉ. इम्तियाज अहमद सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow