Take a fresh look at your lifestyle.

मानीकलां, जौनपुर:चीनी विषय में जेआरएफ में आलिया ने हासिल की ऑल इंडिया प्रथम रैंक, गांव में जश्न यूजीसी नेट-जेआरएफ में मानीकलां की बेटी ने लहराया परचम, पहले भी जीत चुकी हैं स्वर्ण पदक मरहूम पूर्व प्रधान अमीरुद्दीन की पोती हैं आलिया

0 126

मानीकलां, जौनपुर:चीनी विषय में जेआरएफ में आलिया ने हासिल की ऑल इंडिया प्रथम रैंक, गांव में जश्न

यूजीसी नेट-जेआरएफ में मानीकलां की बेटी ने लहराया परचम, पहले भी जीत चुकी हैं स्वर्ण पदक

मरहूम पूर्व प्रधान अमीरुद्दीन की पोती हैं आलिया

खेतासराय, जौनपुर ( उत्तरशक्ति  )। क्षेत्र के मानीकलां गांव की बेटी आलिया इकबाल खान ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में चीनी विषय से ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चीनी भाषा एवं साहित्य की परास्नातक छात्रा आलिया की इस उपलब्धि से परिवार सहित गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

आलिया ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। इससे पहले भी वह शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। स्नातक स्तर पर उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा ऑल इंडिया चीनी ब्रिज प्रतियोगिता-2024 में भी उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

मानीकलां निवासी मोहम्मद इकबाल खान पत्नी शबनम खातून की पुत्री तथा मरहूम पूर्व प्रधान अमीरुद्दीन की पोती आलिया की सफलता पर परिजनों ने खुशी जताई। उनकी उपलब्धि से गांव और क्षेत्र के लोगों में भी हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आलिया ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का काम किया है।

चीनी भाषा एवं साहित्य जैसे विशिष्ट विषय में देशभर में प्रथम स्थान हासिल करने पर पूर्व प्रधान मो.अरशद खान, अबु सहमा, मो. आकिब, अबु हुजैफा खान सहित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने आलिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow