Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: रील बनाने के चक्कर में गोमती में खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो वायरल

0 89

 

जौनपुर: रील बनाने के चक्कर में गोमती में खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो वायरल

 

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में युवा जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचक रहे हैं। रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में जौनपुर के सद्भावना पुल के पास गोपी घाट पर कुछ युवक गोमती नदी में खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में दो युवक एक युवक के हाथ-पैर पकड़कर उसे हवा में लहराते हुए नदी में फेंकते नजर आ रहे हैं। इसके बाद करीब सात युवक एक-एक कर गोमती नदी में छलांग लगाते दिखाई देते हैं। बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने के बावजूद युवकों की यह लापरवाही बेहद खतरनाक है।

कुछ सेकंड की रील और चंद लाइक-कमेंट के लिए नदी में इस तरह स्टंट करना कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गोमती नदी के घाटों पर निगरानी और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

वायरल वीडियो के बाद अब पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है। सवाल यह भी है कि सोशल मीडिया की सनक में युवाओं को अपनी जान जोखिम में डालने से रोकने के लिए प्रशासन कब ठोस कदम उठाएगा।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow