Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:रहमानिया सीरत कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

0 56

 

जौनपुर:रहमानिया सीरत कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। रहमानिया सीरत कमेटी ढड़ियाना टोला की बैठक मंगलवार को हजरत मौलाना अफाक साहब की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

बैठक में शफीक रजा जौनपुरी को सदर, इस्तिखारुल प्रधान को जनरल सेक्रेटरी तथा साजिद अली गल्लू को खजांची चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान कमेटी के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने, आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में शाहनवाज मंजूर सभासद, शाहनवाज अहमद सभासद अबीरगढ़ टोला, अनवर उल हक पूर्व सभासद, सैफुद्दीन उर्फ कैस, वसीम कुरैशी, नूरुद्दीन उर्फ संजू, जावेद खान बाबू पूर्व सभासद, मौलाना हनीफ उल कादरी, असद खान मुन्ना, अजीज, अल्ताफ, तोहिद, हाफिज रेहान, मोहम्मद कलीम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow