Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: मीलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर मरकजी सीरत कमेटी ने डीएम को सौंपा 11 सूत्रीय मांगपत्र

0 103

जौनपुर: मीलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर मरकजी सीरत कमेटी ने डीएम को सौंपा 11 सूत्रीय मांगपत्र

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। आगामी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जुलूस एवं जलसे को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर मरकजी सीरत कमेटी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।

कमेटी ने मांगपत्र में बताया कि 26 अगस्त 2026 को पैगम्बर हजरत मोहम्मद के यौमे पैदाइश के अवसर पर जौनपुर शहर में जुलूस एवं जलसे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों को सजाया जाएगा। कमेटी ने प्रशासन से जुलूस के मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की।

प्रमुख मांगों में शाही ईदगाह से शाही अटाला मस्जिद तक की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने, 27 अगस्त तक रात्रि विद्युत कटौती से शहर को मुक्त रखने तथा 26 अगस्त को विशेष रूप से 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग की गई।

कमेटी ने जुलूस एवं जलसे के दौरान किसी अप्रिय घटना की स्थिति से निपटने के लिए जुलूस मार्ग पर दो एंबुलेंस और दो मेडिकल कैंप उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा अग्निशमन वाहन की तैनाती, 26 अगस्त को चार टैंकर पेयजल की व्यवस्था, जुलूस के प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई एवं चूना छिड़काव कराने की मांग भी रखी गई।

मांगपत्र में दो मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराने तथा शहर के सभी डीलक्स शौचालयों को 26 अगस्त की रात भर निःशुल्क खुले रखने की मांग की गई। साथ ही नगर पालिका परिषद के मैदान में साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था कर उसे रातभर लोगों के लिए खोले रखने की मांग की गई।

कमेटी ने जुलूस एवं जलसे के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की भी मांग की, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

इस अवसर पर मरकजी सीरत कमेटी के सदर ओबैदा शिराजी, जनरल सेक्रेटरी इम्तियाज अहमद रज्जू, हसीन बबलू सभासद, अरशद कुरैशी पूर्व अध्यक्ष, मौलाना अनवार कासमी, जफर मसूद, फिरोज अंसार खान, संरक्षक, कन्वीनर फिरोज अहमद पप्पू, खजांची मो. फराज खान, सह-खजांची फरहान शेख, ऑडिटर व कंट्रोल रूम इंचार्ज अबु हुजैफा खान, सह-कंट्रोल रूम इंचार्ज मो. सादिक, मैनेजर मो. आमिर, मीडिया प्रभारी रियाजुल हक मंसूरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow