Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: इटौरी बाजार में दर्दनाक हादसा, कार की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की मौत

0 44

 

जौनपुर: इटौरी बाजार में दर्दनाक हादसा, कार की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की मौत

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार हडहीं गांव निवासी विकास बनवासी का पुत्र खट्टूल बनवासी (8) रविवार सुबह अपने एक साथी के साथ इटौरी बाजार सामान खरीदने गया था। इसी दौरान एक आर्टिका कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सरायख्वाजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त आर्टिका कार और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

हादसे के बाद मृतक के परिजन और गांव के दर्जनों ग्रामीण सरायख्वाजा थाने पहुंच गए और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow