Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: दबंगों ने उमर अंसारी समेत कई लोगों पर किया जानलेवा हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

0 273

 

जौनपुर: दबंगों ने उमर अंसारी समेत कई लोगों पर किया जानलेवा हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। थाना लाइन बाजार क्षेत्र के कालीचाबाद निवासी उमर अंसारी और उनके साथियों पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में उमर अंसारी समेत कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हमले के कारणों और आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow