
जौनपुर:मजलिस से लौट रही किशोरी ने शाही पुल से गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
जौनपुर:मजलिस से लौट रही किशोरी ने शाही पुल से गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शाही पुल से शुक्रवार दोपहर एक 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कराई गई।
जानकारी के अनुसार गूलर घाट मोहल्ला निवासी गुड़िया (17) पुत्री सैयद अपनी मां शनिला के साथ माधारे टोला में आयोजित मजलिस में शामिल होकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब तीन बजे जब ई-रिक्शा शाही पुल पर पहुंचा, तभी अचानक किशोरी वाहन से उतर गई और गोमती नदी में छलांग लगा दी।
अचानक हुई घटना से ई-रिक्शा चालक और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया और नदी में तलाश अभियान शुरू कराया।
समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा र
ही है।


















