
सोनभद्र :ठेमा नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सोनभद्र :ठेमा नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सुशील कुमार तिवारी
सोनभद्र ( उत्तरशक्ति )। दुद्धी विकासखंड क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ठेमा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या-6, दुद्धी निवासी सूफियान (14 वर्ष) पुत्र सफीउल्लाह रविवार प्रातः ठेमा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों का विलाप सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी धर्मेन्द्र सिंह तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

