Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपु:43वीं यूपी पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में जौनपुर पुलिस का शानदार प्रदर्शन, एएसपी आतिश कुमार सिंह ने जीते 10 पदक

0 19

43वीं यूपी पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में जौनपुर पुलिस का शानदार प्रदर्शन, एएसपी आतिश कुमार सिंह ने जीते 10 पदक

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। मुरादाबाद में 23 से 26 जुलाई 2026 तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता में जौनपुर पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए। उन्होंने बैडमिंटन में 2 स्वर्ण और 3 कांस्य, जबकि टेबल टेनिस में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर कुल 5 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक हासिल किए।
एएसपी आतिश कुमार सिंह की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल जौनपुर पुलिस बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग का सम्मान बढ़ा है। उनका प्रदर्शन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है और खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन तथा उत्कृष्टता का संदेश देता है।
इस शानदार सफलता पर जौनपुर पुलिस परिवार ने एएसपी आतिश कुमार सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow