
नवाब हुसैन गर्ल्स इंटर कॉलेज कलापुर, जौनपुर की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, स्वच्छता का दिया संदेश
नवाब हुसैन गर्ल्स इंटर कॉलेज कलापुर, जौनपुर की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, स्वच्छता का दिया संदेश
डॉ. इम्तियाज अहमद सिद्दीकी
उप-सम्पादक ( उत्तरशक्ति दैनिक हिन्दी)
जौनपुर उत्तर प्रदेश
मो.9695970685
कलापुर,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। नवाब हुसैन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज, कलापुर, जौनपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक डॉ. आबिद खान एवं प्रधानाचार्या निकहत परवीन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल का संरक्षण करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर छात्राओं ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने तथा जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। शिक्षकों ने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रहनुमा शेख, फातमा खान, इकरा शेख, हेबा शेख, रोकय्या शेख, सना शेख, जोया नशी, हमदा, लाडो, खुशी वर्मा, खुशी विश्वकर्मा, इलमा, फेजा वसी, आफिया खान एवं मुबस्सिरीन सहित अनेक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा अपने आसपास स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान विद्यालय के लिपिक सुशील कुमार अस्थाना, शिक्षिकाएं बबीता, फ़ायज़ा शेख, उज़्मा खान,अरीबा सिद्दीकी, फिरदौस फातमा, बबिता,पूज प्रजापति,सविता, ऋषु सिंह, एवं रोशनी डिम्पल, शिक्षक राजाराम, सुमित अस्थाना, शिखर कुमार, अब्दुल रहमान, तथा मीडिया प्रभारी डॉ. इम्तियाज अहमद सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



