
जौनपुर:गुरैनी की बेटी लुईज़ा सिद्दीकी ने रचा सफलता का इतिहास, NEET UG 2026 में 559 अंक और 98.45 पर्सेंटाइल हासिल
जौनपुर:गुरैनी की बेटी लुईज़ा सिद्दीकी ने रचा सफलता का इतिहास, NEET UG 2026 में 559 अंक और 98.45 पर्सेंटाइल हासिल
मानीकलां, जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। मेहनत, आत्मविश्वास और लगन का शानदार उदाहरण पेश करते हुए जौनपुर जिले के गुरैनी गांव की प्रतिभाशाली छात्रा लुईज़ा सिद्दीकी ने NEET UG 2026 परीक्षा में 720 में से 559 अंक प्राप्त कर 98.45 पर्सेंटाइल हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
लुईज़ा, मोहम्मद साकिब सिद्दीकी की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई ग्लोबल इंटरनेशनल कॉलेज, भिवंडी से पूरी की। उल्लेखनीय बात यह है कि उन्होंने किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया, बल्कि घर पर रहकर स्व-अध्ययन के माध्यम से तैयारी की और दूसरे प्रयास में यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
लुईज़ा की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, शिक्षकों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने उन्हें बधाइयों से सराबोर कर दिया। क्षेत्रवासियों ने उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उन हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।
परिजनों ने विश्वास जताया कि लुईज़ा आगे चलकर एक सफल चिकित्सक बनेंगी और अपनी सेवाओं से समाज एवं देश का नाम रोशन करेंगी। उनकी उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन, निरंतर मेहनत और मजबूत इरादों के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।




















