Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर में कपड़े के शोरूम में भीषण अग्निकांड, तीन दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

0 98

 

जौनपुर में कपड़े के शोरूम में भीषण अग्निकांड, तीन दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

प्रियेश गुप्ता रुद्र 

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर ओवरब्रिज के समीप स्थित प्रेम गाढ़ा वस्त्रालय में शनिवार शाम अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा शोरूम धुएं व आग की लपटों से घिर गया। दूर-दूर तक उठते काले धुएं के गुबार से लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया। राहत एवं बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने और राहत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow