Take a fresh look at your lifestyle.

कलापुर, जौनपुर:मासूमों की मौत पर छलका दर्द, नवाब हुसैन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज जनपद जौनपुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

0 192

 

कलापुर, जौनपुर:मासूमों की मौत पर छलका दर्द, नवाब हुसैन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज जनपद जौनपुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कलापुर, जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की दर्दनाक घटना में मासूम बच्चों की मौत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इसी क्रम में नवाब हुसैन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज, कलापुर जनपद जौनपुर में मंगलवार को शोक सभा आयोजित कर दिवंगत बच्चों कोभावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कॉलेज के प्रबंधक डॉ. आबिद खान के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

डॉ. आबिद खान ने कहा कि मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक और पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के लिपिक सुशील कुमार अस्थाना सहित शिक्षिका बबीता, सविता, ऋषु सिंह, सुषमा, रोशनी तथा शिक्षक राजाराम, सुमित अस्थाना और शिखर कुमार , अब्दुल कलाम, डॉ.इम्तियाज अहमद मीडिया प्रभारी नवाब हुसैन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज कलापुर आदि मौजूद रहे। सभी ने मौन रखकर दिवंगत बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विद्यालय परिवार ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन की आवश्यकता पर बल दिया।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow