Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:मारपीट में युवक की मौत से गांव में तनाव, जांच में जुटी पुलिस

0 193

 

जौनपुर:मारपीट में युवक की मौत से गांव में तनाव, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें 20 वर्षीय सुमित कुमार सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमित कुमार सिंह बाइक बनवाने के लिए गांव में आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि युवक पर बांस-बल्ली से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow